Janjgir : युवक ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, माता-पिता मजदूरी करने गए जम्मू कश्मीर

जांजगीर जिले में एक 19 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो अपने दादा-दादी के घर से खाना खाकर आया था। इसके बाद उसने अपने घर के अंदर जान दे दी है। युवक की लाश उसके चाचा ने देखी थी। जिसके बाद ये मामला सामने आया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महुदा में रहने वाला अर्जुन बरेठ और उसके माता-पिता जम्मू कश्मीर में मजदूरी करते हैं। मगर अर्जुन राखी के समय से अपने घर आ गया था। वो यहां पर अकेले ही रह रहा था। उसके दादा-दादी और गांव में ही दूसरे घर में रहते थेे।

बताया जा रहा है कि अर्जुन मंगलवार को अपने दादा-दादी के यहां खाना खाने गया था। इसके बाद वो वहां से लौट आया। उधर, जब कुछ देर बाद उसके घर का खुला दरवाजा उसके पड़ोसी चाचा ने देखा, तब वो अंदर गए। जहां उसने अर्जुन की फंदे से लटकी हुई लाश देखी। अर्जुन ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाई थी। फिर युवक के चाचा ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी।

See also  "ये मुसलमानों का एहसान है कि जिन्ना को मना किया, जिसके चलते पाकिस्तान का बॉर्डर लाहौर तक रह गया, नहीं तो ये लखनऊ तक होता." : मोहम्मद अदीब

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया और उसकी तलाशी ली गई। जिसमें युवक के पेंट की जेब से गांजा और चिलम मिला है। हालांकि युवक नशा करता था या नहीं, ये पता नहीं चल सका है। आस-पास के लोगों का कहना है कि युवक यहां कुछ काम नहीं करता था। वो हमेशा घूमरा रहता था। फिलहाल ये भी पता नहीं चल सका है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।